आज जहां देखिये, बस कोरोना ही कोरोना है। टीवी, व्हाट्सप, फेसबुक, अखबार, टिकटॉक, शेयरचैट जहां भी देखो-सुनो-पढ़ो सिर्फ कोरोना ही कोरना, क्यों सही कहा ना? मगर सच्चाई ये है कि कोरोना वायरस के फेर में कुछ नए शब्द हर एक की आम भाषा का हिस्सा बन गए हैं। अगर आप अब भी इनका मतलब नहीं जानते, तो अब जान जाइए. #1. कोविड-19 सबसे पहले है कोविड-19। इसका मतलब है कोरोना वायरस डिजीज 2019 यानी वह बीमारी जो कोरोना वायरस के कारण 2019 के अंत में फैलनी शुरू हुई। इस वायरस का पूरा नाम है सार्स-कोव-2। कोरोना वायरस एक व्यापक शब्द है। #2. पैंडेमिक पैंडेमिक यानी ऐसी महामारी जो पूरे विश्व में फैल गई हो. इस वक्त दुनिया का कोई देश ऐसा नहीं है जहां कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला ना हो. जानकारों का कहना है कि WHO ने इसे पैंडेमिक घोषित करने में काफी देर कर दी. #3. आउटब्रेक यानी किसी बीमारी का अचानक से फैल जाना. 2020 के शुरू होते ही इस वायरस का जगह जगह फैलना शुरू हो गया था. महज तीन महीनों में यह वायरस पांच लाख लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. #4. लॉकडाउन भारत ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है. दुनिया के कई देशों में भी इस वक्त ऐसा ही है. लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने पर रोक होती है. जरूरत का सामान लाने के लिए बाहर जाया जा सकता है. #5. सोशल डिस्टैन्सिंग इस वक्त शायद यह कोरोना के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला शब्द है.साथ ही ये शब्द हर जुबान पर है। सोशल डिस्टेन्सिंग यानि एक दूसरे से दूरी। इस वायरस से बचना है तो लोगों से कम से कम एक मीटर और मुमकिन हो तो दो मीटर का फासला रखें. यही सोशल डिस्टैन्सिंग है. #6. क्वॉरंटीन इस शब्द का मतलब होता है किसी को अलग थलग रखना. अगर किसी पर नॉवल कोरोना वायरस के संक्रमण का शक हो तो उसे 14 दिन के लिए अलग रखा जाता है ताकि वह किसी और को इन्फेक्ट ना कर सके. #7. सेल्फ आइसोलेशन आपने कई न्यूज़ चैनल में सुना होगा कि कोरोना की वजह से ये आदमी एकांतवास ने चला गया है, दूसरे शब्दों में अगर आप इस वायरस से किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, तो लक्षण दिखने का इंतजार ना करें. कुछ दिनों के लिए अपने आप ही खुद को दूसरों से अलग कर लें. इसे सेल्फ आइसोलेशन कहते हैं. #8. वर्क फ्रॉम होम अंग्रेजी में इसके लिए WFH का इस्तेमाल हो रहा है. लॉकडाउन के बीच लोग घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं, इसलिए अब हर कंपनी अपने कर्मचारियों से घर बैठे ही काम करने को कह रही है.
🏏 खेल
corona ने ये 8 नए शब्द सिखा दिए
आज जहां देखिये, बस कोरोना ही कोरोना है।